किप्स ऑटो सर्विस के मैनेजर से लूट करने वाले लुटेरे गिरफ्तार

बरेली। प्रेमनगर क्षेत्र में हीरो एजेंसी पर काम करने वाले कारिंदे से बाइक सवार बदमाश 1.10 लाख रुपये छीन कर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी की तलाश में पुलिस लगाकर दबिश दे रही है।

दरअसल, 15 अक्टूबर को बारादरी क्षेत्र के दुर्गानगर निवासी दीपक जोशी रात करीब 8 बजे अपने साथी विजय के साथ एजेंसी का 1 एक लाख 10 हजार रुपये लेकर हेड ऑफिस सिविल लाइंस स्टेशन रोड पर जमा करने के लिए निकले थे।
जैसे ही वह महेन्द्र गायत्री के पास पहुंचे। एक बाइक सवार आगे से बाइक लहराते हुए निकाला, विरोध करने पर पीछे से दूसरे बाइक सवार ने उनका बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गया। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।
आज प्रेमनगर पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें से एक आरोपी फरार चल रहा है। इस मामले में प्रेमनगर इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया चारों आरोपियों ने कर्ज होने के कारण इस घटना को अंजाम दिया था जिसमें से मुख्य आरोपी अभिषेक राघव निवासी शांति विहार थाना सुभाष नगर पूरी योजना बनाई थी।
जिसमें उसने अपने ममेरे भाई सचिन समेत अपने चार दोस्तों को शामिल किया था। लूट गए रुपए को पांचों युवकों ने 21-21 हजार रुपए आपस में बाट लिए थे। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम अभिषेक गंगवार, प्रशांत शर्मा, प्रियांशु, अभिषेक कुमार राघव, सचिन पंडित बताया है। अभिषेक कुमार राघव का सचिन ममेरा भाई है।