वांछित जालसाज महिला दिल्ली के मयूर विहार इलाके में गिरफ्तार

नई दिल्ली (आईएएनएस)। धोखाधड़ी के दो मामलों में फरार चल रही एक वांछित महिला जालसाज को दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने शनिवार को मयूर विहार इलाके से गिरफ्तार किया।

एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि आरोपी महिला की पहचान असम के गुवाहाटी निवासी गायत्री देवरी के रूप में हुई है। इस महिला को आरती और जेनेट के नाम से भी जाना जाता है। पुलिस ने महिला पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

पुलिस उपायुक्त (विशेष शाखा) आलोक कुमार ने बताया कि गायत्री के दिल्ली में घूमने की सूचना मिली थी। तीन महीने से अधिक के निरंतर प्रयासों के बाद मयूर विहार में गायत्री के स्थान के बारे में विशेष जानकारी प्राप्त की गई और उसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

गायत्री से पूछताछ में पता चला कि उसने नाइजीरियाई नागरिक ओकेलेके फ्रैंकलाइन व्हबंडम जुले से शादी की थी।

डीसीपी ने कहा, “अपने पति और कुछ अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर, वे महंगे ‘अकलाइट बीज’ बेचने की आड़ में कई लोगों को धोखा देकर धोखाधड़ी गतिविधियों में शामिल थी।”

आरोपी महिला ने स्वीकार किया कि ऐसे ही एक मामले में उन्होंने संजीव मेनेजेस को बहकाया और बेईमानी से उनसे 44.25 लाख रुपये ठग लिए। एक अन्य घटना में, गायत्री और उसके पति ने लेफ्टिनेंट जनरल बलबीर सिंह संधू से 10.5 लाख रुपये ठगने के लिए भी यही तरीका अपनाया था।

डीसीपी ने आगे कहा कि इन गतिविधियों से जुड़ा मामला ग्रेटर कैलाश थाने में दर्ज किया गया था, जबकि उसके पति को जांच के दौरान पकड़ लिया गया था। वह दोनों मामलों में गिरफ्तारी से बचने के लिए छिप गई थी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक