बॉलीवुड एक्ट्रेस दे रहीं 50,000 रुपये, जानें क्या करना होगा

मुंबई: बी-टाउन की ग्लैमरस डीवा सनी लियोनी (Sunny Leone) ने अपनी एक्टिंग से ज्यादा अपनी अदाओं से फैंस को लट्टू बनाया है। सनी जब भी अपनी कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं तो वह मिनटों में वायरल हो जाती हैं।

सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है और गुमशुदा बच्ची की तस्वीर शेयर की है। सनी लियोनी ने बताया है कि 9 साल की अनुष्का किरण मोरे गुमशुदा हैं और उसे ढूंढने वालो को वो अपनी तरफ से भी इनाम देंगी। जानें कौन है अनुष्का, क्या है सनी से उसका नाता और कितना है इनाम।
एक्ट्रेस सनी लियोनी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर शेयर किया है। तस्वीर में 9 साल की अनुष्का किरण मोरे की तस्वीर है और साथ ही साथ उसकी उम्र,पता और पिता का नंबर दिया गया है। अनुष्का लापता है और बीती शाम से नहीं मिल रही है। सनी लियोनी ने अपने पोस्ट के कैप्शन में बताया है कि वो अनुष्का को ढूंढने वाले को 50 हजार रुपये अपनी ओर से देंगी। सनी ने अपने पोस्ट में मुंबई पुलिस और बीएमसी को भी टैग किया है।
सनी लियोनी ने अपने पोस्ट के कैप्शन में आगे बताया है कि अनुष्का उनके हाउस हेल्पर की बेटी हैं और बीती शाम से गुमशुदा है। सनी ने बताया है कि 8 नवंबर की शाम करीब 7 बजे से जोगेश्वरी वेस्ट, बहराम बाग (मुंबई का एक इलाका) से अनुष्का लापता है। अनुष्का के नहीं मिलने से उसके माता-पिता की हालत बुरी हो रही है। इसके बाद कैप्शन में फोन नंबर भी दिए गए हैं, जिस पर अनुष्का की जानकारी दी जा सकती है। सनी ने बताया है कि परिवार की तरफ से 11 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा, जो भी अनुष्का को वापस लाएगा या फिर उसकी जानकारी देगा।
View this post on Instagram