ड्यूटी पर जा रहे बंधन बैंक कर्मी को ट्रक ने रौंदा, हालत नाजुक

पूर्णिया। पूर्णिया में तेज रफ्तार ट्रक ने बंधन बैंक कर्मी को रौंद दिया है। ट्रक की चपेट में आए बंधन बैंक कर्मी की हालत बेहद नाजुक बताई जा है। घटना करीब 9 बजे की है। बंधन बैंक कर्मी सुबह बाइक से गढ़बनैली स्थित बंधन बैंक ब्रांच जा रहे थे कि तभी जीरो माइल के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने बंधन बैंक कर्मी को रौंद दिया। इसके बाद मौके पर जुटे स्थानियों ने आनन- फानन में बंधन बैंक कर्मी को जीएमसीएच में एडमिट कराया। जहां बंधन बैंक कर्मी की नाजुक स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
बंधन बैंक कर्मी की पहचान कटिहार जिले के बारसोई निवासी 32 वर्षीय मो जावेद के रूप में हुई है। जो गढ़बनैली स्थित बंधन बैंक ब्रांच में आरई के पद पर कार्यरत हैं। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना के संबंध में बंधन बैंक बंधन बैंक कर्मी प्रेमचंद पोद्दार ने बताया कि जावेद पिछले एक सप्ताह पर अवकाश पर थे। छुट्टियां समाप्त होने के बाद वे करीब 1 सप्ताह बाद कटिहार के बारसोई स्थित अपने घर से गढ़बनैली स्थित बंधन बैंक ड्यूटी के लिए आ रहे थे। कि तभी पूर्णिया के जीरो माइल के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने इन्हें रौंद दिया। इसकी सूचना उन्हें स्थानियों की ओर से फोन पर दी गई।
जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। इनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए आनन-फानन में इन्हें जीएमएच में एडमिट कराया गया। इसके बाद उन्होंने घरवालों को फोन किया। हालांकि घर से अब तक कोई नहीं पहुंच पाया है। नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने इन्हे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक