भाजपा के नेता विनोद कुमार जोशी ने कांग्रेस पार्टी का थामा दामन

हरोली विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रहे स्व.कश्मीरी लाल जोशी के पुत्र व भाजपा के नेता विनोद कुमार जोशी ने रविवार को कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में आस्था जताते हुए विनोद जोशी ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा ।वही आपदा प्रबंधन में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्यों से प्रभावित होकर मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए विनोद जोशी ने अंशदान भी दिया जिसका चेक उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को सोपा ।जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रणजीत राणा व हरोली कांग्रेस के अध्यक्ष विनोद बिट्टू ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की उपस्थिति में विनोद जोशी द्वारा कांग्रेस पार्टी का दामन थामने पर स्वागत किया। वही इस मौके पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि पूर्व विधायक स्वर्गीय कश्मीरी लाल जोशी का हरोली क्षेत्र के विकास में अहम योगदान रहा है ।प्रदेश की राजनीति में अहम स्थान रहा, जिला की राजनीति में उनका उच्च स्थान रहा है। उन्होंने कहा कि उनका आशीर्वाद भी उन्हें मिला, उनके पुत्र विनोद जोशी कांग्रेस पार्टी में आए हैं ,इन्हें पूरा मान सम्मान कांग्रेस पार्टी में दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य विकास है और विकास के काफिले को आगे बढ़ाने में सब का सहयोग लेना हमारा दायित्व भी है और विनोद जोशी का सहयोग भी लिया जाएगा ।वहीं विनोद जोशी ने कहा कि परिवार ने लंबे समय तक भाजपा की सेवा की है ।उन्होंने कहा कि मैं स्वयं लंबे समय से भाजपा से जुड़ा रहा हूं लेकिन अब वहां कार्यकर्ता की कदर नहीं है कार्यकर्ता को दूसरे दर्जे में देखा जाता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यालय बना वहां जिला अध्यक्ष के नाते उनके पिता का फोटो नहीं लगाया गया यह कहा गया कि उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। उन्होंने कहा कि जब अध्यक्ष बने तब तो भाजपा के थे। उन्होंने कहा कि ऐसी बातें संकीर्ण मानसिकता का परिचय भाजपा में बन गई है। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री बेहतर काम कर रहे हैं ,विकास को आगे बढ़ा रहे हैं उनके नेतृत्व में हरोली विधानसभा क्षेत्र आगे होगा और आगे बढ़े जिला ऊना को नई पहचान राजनीतिक क्षेत्र में मुकेश अग्निहोत्री ने दी है। उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री जो भी जिम्मेदारी देंगे उसका निर्वहन करुंगा, मेरा लक्ष्य विकास को आगे बढ़ाने के मुकेश अग्निहोत्री के प्रयासों को और गति देना है ।उन्होंने कहा कि सभी के साथ मिलकर के आगे बडूंगा और पार्टी नेतृत्व की नीतियों के अनुसार कार्य करेंगे।