सड़क पर चल रहे किसान पर चली गोली, घटनास्थल पर SP पहुंचे

जालंधर। जालंधर से अभी अभी बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि फायरिंग हुई है। इसमें एक व्यक्ति को गोली लगी है। जानकारी पाकर मौके पर पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गोली लगने से घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जानकारी के मुताबिक जालंधर के थाना लांबडा के तहत पड़ते गांव अठौला के पास एक ट्रैक्टर सवार किसान को कुछ अज्ञात लोगों ने गोलियां मार दी। गोलीबारी से आसपास हड़कंप मच गया है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
लांबड़ा पुलिस थाने के एसएचओ अमन सैनी ने बताया कि किसान गुरमीत सिंह गांव कोहला से अठौला को जा रहा था कि कुछ लोगों ने उस पर गोलियां चला दीं। गुरमीत को एक प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया है, जहां उसका ऑपरेशन हो रहा है। पुलिस के मुताबित किसान गुरमीत को दो गोलियां लगी हैं। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच गए है तथा घटना को लेकर आगे की कार्रवाई जारी है।