प्रियंका गांधी सार्वजनिक रूप से माफी मांगे: भाजपा

जयपुर: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित गोयल ने कहा कि दौसा और झुंझुनूं की सभा में कांग्रेस की राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी की ओर से लगाए गए पीएम नरेंद्र मोदी पर आरोप झूठे साबित हुए हैं। भीलवाड़ा स्थित मालासेरी डूंगरी मंदिर के मुख्य पुजारी हेमराज पोसवाल ने कहा कि प्रियंका गांधी बार-बार देवनारायण मंदिर के दान पात्र में लिफाफा डालने का झूठ प्रचार कर रही है। मंदिर के मुख्य पुजारी के इस बयान से कांग्रेस पार्टी के झूठ की पोल खुल गई है। इस मामले को लेकर प्रियंका गांधी को चुनाव आयोग ने नोटिस भी जारी कर दिया है। विधानसभा चुनाव के रण में कांग्रेस पार्टी प्रचार के लिए इस निचले स्तर पर चले जाएगी, यह कोई सोच भी नहीं सकता। इससे कांग्रेस की झूठ वाली राजनीति राजस्थान की जनता के सामने आ गई। अपने इस झूठ के लिए प्रियंका गांधी को सार्वजनिक रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से माफी मांगनी चाहिए।

एसीबी के शिकंजे में एक दर्जन अधिकारी
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज मीणा ने कहा है कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार की भ्रष्टाचार को शह देने और 50 फीसदी कमीशन खाने वाली सरकार के राज में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। इसके कारण सरकार के बडेÞ अधिकारियों के यहां भी आय से अधिक संपत्ति मिल रही है। हाल ही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की ओर से सीनियर आईएएस मेघराज सिंह रत्नू के घर आय से अधिक संपत्ति होने के मामले में छापा मारना सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है। प्रदेश में पिछले चार साल में ऐसे 600 से अधिक प्रकरण लंबित है।