तमिलनाडु के थूथुकुडी शहर में हुई तेज बारिश

तमिलनाडु। थूथुकुडी शहर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई। स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। चेन्नै सहित तमिलनाडु के 20 जिलों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। कई जगहों पर बिजली गुल हो गई है। सड़कों और गलियों में पानी जमा हो गया है।

मौसम विज्ञान के पूर्व उपनिदेशक वाई.ई.ए. राज ने बताया कि सामान्य तौर पर नवंबर के महीने में चेन्नै में 38 से 40 सेंटीमीटर बारिश होती है। लेकिन इस बार 10-11 दिनों में ही औसत से अधिक बारिश हो चुकी है। अभी तो 18-19 दिन बाकी ही हैं। IMD के आंकड़े के मुताबिक इससे पहले 1918 में यहां 1088 mm बारिश रेकॉर्ड की गई थी।
#WATCH तमिलनाडु: थूथुकुडी शहर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई। pic.twitter.com/QIclH8qF6r
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 22, 2023