भाजपा सवर्णो, अमीरों की पार्टी है : सिद्दारमैया

बंगलुरु, (आईएएनएस)| कर्नाटक में विपक्ष के नेता सिद्दारमैया ने मंगलवार को भाजपा को सवर्णों और अमीरों की पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा, पार्टी (भाजपा) को दलित वर्गों की कोई चिंता नहीं है।
कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस में सिद्दारमैया ने कहा भगवा पार्टी को आइडिया नहीं है कि विकास कैसे होता है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील कहते हैं विकास की नहीं, लव जिहाद की बात करो।
बीजेपी ‘हिंदुत्व’ के जरिए राजनीति कर रही है। पार्टी को पता चल गया है कि जो दो बार भावनात्मक मुद्दों पर चुने गए, वे इस बार नहीं चुने जाएंगे। इसलिए, वे करोड़ों खर्च करने को तैयार हैं, उन्होंने कहा।
कांग्रेस 135 वर्षों के इतिहास वाली पार्टी है। भाजपा और जद (एस) पार्टियों में संविधान के प्रति सम्मान नहीं है। कांग्रेस वह पार्टी है जिसने देश को आजादी दिलाई। केवल कांग्रेस ही सभी धर्मों, जातियों को समान शर्तों पर देख सकती है।
भाजपा नेताओं के पास बहुत पैसा है जो उन्होंने सत्ता में रहते हुए बनाया है। वे दूसरों पर बेवजह आरोप लगा रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार ने कहा कि पहले भविष्यवाणी की गई थी कि कांग्रेस 139 सीटों पर जीत दर्ज करेगी, अब यह संख्या 140 को पार कर गई है। इसलिए अब बीजेपी सोच रही है कि अगर चुनाव में देरी हुई तो इससे उन्हें फायदा हो सकता है।
–आईएएनएस


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक