चाय के नुकसान : सर्दियों में पीते है ज्यादा चाय तो जान लें नुकसान

चाय के नुकसान : ज्यादातर लोग दिन की शुरुआत चाय से करते है। गर्म चाय पीना हर किसी को पसंद है खासतौर पर सर्दियों में। सर्दियों में सुबह हो या शाम दोनों समय लोग चाय पीने से कतराते नहीं हैं। सर्दियों के मौसम में तो लोग बार बार चाय पिते है। कई लोगों को चाय के बिना अच्छा नहीं लगता और वे चाय के बिना रह नहीं पाते। चाय एक ऐसी लत है जो समय के साथ कई बीमारियों का कारण बन सकती है जी हाँ तो इस बार चाय पीने से पहले जान ले इसके नुकसान।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिन में बार-बार चाय पीने से शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। दरअसल, चाय की पत्तियों में टैनिन नामक पदार्थ होता है, जो शरीर में मौजूद लौह तत्वों को बांध लेता है और पाचन तंत्र को खराब कर देता है, जिससे कोई भी व्यक्ति एनीमिया का शिकार हो सकता है। ऐसे में जो लोग एनीमिया से पीड़ित हैं उन्हें खासतौर पर चाय से दूर रहना चाहिए। चाय की लत उनके लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। चाय में और भी कई ऐसे तत्व होते हैं जिनकी अधिकता शरीर में बीमारियों का कारण बन सकती है।
ज्यादा चाय पीने का नुकसान : बहुत अधिक चाय पीने से व्यक्ति बेचैन और थका हुआ हो सकता है। चाय की पत्तियों में कैफीन की मात्रा अधिक होती है। यह एक ऐसा पदार्थ है जो शरीर में बेचैनी और थकान को बढ़ाता है।आप अपनी दिनचर्या में जितनी अधिक चाय पिएंगे, आपकी नींद उतनी ही अधिक प्रभावित होगी। ऐसा कैफीन के अधिक सेवन के कारण भी होता है। अनिद्रा से पीड़ित लोगों को चाय कम पीनी चाहिए।चाय की पत्तियों में कुछ ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो आपके दिमाग को खराब कर सकते हैं। इस प्रभाव को अंग्रेजी में मतली भी कहा जाता है। इसके प्रभाव से हमें बार-बार उल्टी होने लगती है।कभी-कभी चाय पीने से व्यक्ति को पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसमें एसिडिटी और गैस जैसी समस्याएं शामिल हैं. गर्भवती महिलाओं को चाय से परहेज करना चाहिए।