गैस की दवा समझकर जहरीली दवा ली, 2 बहनों में से एक ने तोड़ा दम

बस्ती: बस्ती के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के मेढ़ा मझारी गांव में मंगलवार की रात दो सगी बहनों ने गैस की दवा (एंटासिड) समझ कर अनाज में रखने वाली जहरीली दवा पानी में घोलकर पी ली। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। बड़ी बहन की गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गई। छोटी बहन खतरे से बाहर है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला मेढ़ा मझारी गांव का है। गांव के निवासी अभय चौधरी की 16 वर्षीय बेटी प्रियंका उर्फ रिया और 14 वर्षीय अन्नू को मंगलवार की रात अचानक पेट में दर्द होने लगा। बताया जा रहा है कि दोनों बहनों ने घर में रखी अनाज में रखने वाली दवा को गैस की दवा समझ कर पानी में घोलकर पी लिया। थोड़ी देर बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी तो परिजन घबरा गए। पूछने पर जानकारी हुई कि दोनों ने दवा समझ कर जहरीला पदार्थ पी लिया है। परिजन दोनों को जिला अस्पताल ले गए।

प्रियंका की हालत ज्यादा खराब देख डॉक्टर ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया और अन्नू को वहीं भर्ती कर लिया। गोरखपुर पहुंचने से पहले ही प्रियंका की मौत हो गई। अन्नू की हालत में सुधार होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। प्रियंका कक्षा नौ और अन्नू कक्षा आठ की छात्रा थी। प्रियंका की मौत के बाद परिवार में कोहराम म गया। पुलिस का भी घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस ने प्रियंका का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं इलाज के बाद घर पहुंची अन्नू का भी बयान दर्ज करवाया गया।

पुलिस का कहना है कि लड़की के अनुसार उन्हें घर में रखी अनाज की दवा गैस की दवा लगी। उन्होंने बिना घर वालों को दिखाए उसे पानी में घोलकर पी लिया। इसके बाद उनकी ज्यादा हालत खराब होने पर घर वाले अस्पताल ले गए। लड़की की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अन्य जानकारी दी जाएगी।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक