Top Newsभारत

नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, थाना प्रभारी घायल

रांची: झारखंड के गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र में नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। रंका थाना के प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा नक्सलियों की फायरिंग में जख्मी हो गए हैं। गोलीबारी में दो नक्सलियों के भी मारे जाने की सूचना है।

हालांकि नक्सलियों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। उनके शव बरामद नहीं हुए हैं। थाना प्रभारी को दो गोलियां लगी हैं। एक गोली सीने में और दूसरी बांह पर।

हालांकि बुलेट प्रूफ जैकेट पहनने के कारण सीने में लगी गोली का असर नहीं हुआ। बांह पर गोली के कारण वो घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए रांची रिम्स लाया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर है। झारखंड जनमुक्ति परिषद (जेजेएमपी) नामक प्रतिबंधित संगठन के नक्सलियों से मुठभेड़ की यह घटना सोमवार अहले सुबह की बताई जा रही है।

बताया गया कि रंका थाना क्षेत्र के ढेंगुरा गांव के जंगल में नक्सलियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर रंका थाना प्रभारी पुलिस बले के साथ ढेंगुरा जंगल पहुंचे। पुलिस को देखते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस बल ने भी मोर्चा लेकर गोलियां चलाईं। नक्सलियों के शवों को खोजने के लिए तीन थानों रंका, रमकंडा और चीनियां की पुलिस जंगल में सर्च चला रही है। एसपी गढ़वा दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा को मुठभेड़ के दौरान कलाई में गोली लगी है।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक