राशि अनुसार धनतेरस पर खरीदें सामान

धनतेरस 2023: धनतेरस का त्योहार खरीदारी के लिए बहुत उत्तम और शुभ है। इस दिन, घर पर कुछ ऐसा लेकर आएं जो आपके लिए भाग्यशाली हो । जानिए अपनी राशि के अनुसार आपको क्या खरीदना चाहिए।

तुला राशि के जातकों के लिए इस धनतेरस पर हीरे के आभूषण, इत्र और सौंदर्य प्रसाधन खरीदना शुभ रहेगा। लेकिन लोहे से बनी चीजें न खरीदें।
वृश्चिक राशि वाले इस धनतेरस पर लाल कपड़ा, जमीन, मकान खरीदें, आपके लिए अच्छा रहेगा। लेकिन धनतेरस के दिन भूलकर भी काले कपड़े न खरीदें।
धनु राशि वालों के लिए धनतेरस पर धातु, भूमि, भवन आदि खरीदना शुभ रहेगा। लेकिन फर्नीचर और कॉस्मेटिक सामान न खरीदें।
मकर राशि वालों के लिए सोने की वस्तु खरीदना आपके लिए अच्छा रहेगा। लेकिन इस धनतेरस पर भूलकर भी पीले कपड़े और पीले रंग की चीजें न खरीदें।
कुंभ राशि वालों के लिए इस धनतेरस पर स्टेशनरी और वाहन खरीदना शुभ रहेगा। ध्यान रखें कि कुंभ राशि के जातकों को धनतेरस पर लोहे से बनी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।
मीन राशि वालों के लिए धनतेरस के दिन चांदी, रत्न, सोना खरीदना आपके लिए शुभ रहेगा। लेकिन मीन राशि वालों को एल्युमीनियम से बनी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए।