सरेंडर नक्सली ने चला ऐसा चाल की पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

झारखंड। लोहरदगा में नक्सली ने पुलिस और प्रशासन को चकमा दे दिया। नक्सल गिरोह के सदस्य युवक ने पहले सरेंडर करने का फर्जी नाटक किया और सरकार की नीति के तहत 1 लाख रुपये ले लिए। कुछ महीनों बाद युवक फिर नक्सली बन गया। इतना ही नहीं अबक 5 कांडों में उसकी संलिप्तता पाई गई है।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली आकाश ने सरकार की आत्मसमर्पण नीति का लाभ लिया। लेकिन फिर से नक्सली संगठन में शामिल होकर घटना अंजाम देने लगा। अब फिर आकाश की गिरफ्तारी ने पुलिस के लिए झारखंड में नई चुनौतियां खड़ी कर दी है। लोहरदगा के एसपी हारिस बिन जमां ने बताया कि सरेंडर पॉलिसी का लाभ लेने के बाद आकाश ने पेशरार और सेरेंगदाग में पांच कांडों को अंजाम दिया है। हारिस ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि लोहरदगा में यह पहला मामला है जब सरकार की आत्मसमर्पण नीति के तहत सरेंडर कर चुका नक्सली फिर नक्सली गतिविधि में शामिल हुआ है। पुलिस के लिए यह नई चुनौती है।
एसपी ने बताया कि भाकपा माओवादी के नक्सली को लोहरदगा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली आकाश नगेशिया उर्फ समेश्वर नगेशिया लोहरदगा के पेशरार थाना अंतर्गत ओनेगड़ा- इचुआटांड़ का रहने वाला है। वह रविंद्र गंझू के दस्ते का सदस्य है। आकाश को आत्मसमर्पण के बाद पहली किस्त में एक लाख रुपए मिले थे। इसके बाद फिर नक्सली गतिविधि में शामिल हो गया।