छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाने का प्रयास

जालौन। जालौन में छेडखानी का विरोध करना एक किशोरी को भारी पड़ गया। अपने मंसूबे में असफल होते देख कर छेड़खानी करने वाले ने किशोरी को जिंदा जलाने का प्रयास किया। मुंह में ज्वलनशील पदार्थ भरकर उसके ऊपर फेक दिया और आग लगा दी। इस घटना में वह झुलस गई। उसे फौरन जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ज्वलनशील पदार्थ डालने वाले को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई।

जानकारी के अनुसार डकोर कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि उसे गांव का ही मुन्ना राजपूत उम्र लगभग 40 वर्ष अक्सर छेड़ता रहता था। उसने कई बार विरोध किया लेकिन उसकी हरकतें बढ़ती जा रही थी। वह जब स्कूल जाती तो भी वह रास्ते में आ जाता। एक बार तो जब वह स्कूल में जब नाम लिखाने गए तो वहां पहुंच गया। आज भी उसने छेड़ा तो उसने विरोध किया।

इस पर बौखलाए व्यक्ति अपने मुंह में कोई पदार्थ भरकर आया और उसके ऊपर फूंक दिया। इतना ही नहीं उसने आग लगा दी। इससे वह बुरी तरह झुलस गई। आनन फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। किशोरी की मां ने भी आरोप लगाया कि मुन्ना ने आग लगा दी। मां का कहना है कि पुलिस से भी शिकायत की थी लेकिन उसके ऊपर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

किशोरी ने ने भी यही आरोप लगाया। हालंकि पुलिस इस बात से इत्तफाक नहीं रखती। सदर सीओ का कहना है कि वहां पर दो पक्षों में विवाद हुआ। इसमें उसने ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया, इससे किशोरी झुलस गई। किशोरी का इलाज किया जा रहा है। घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक