अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा: तीसरी सांस्कृतिक संध्या में यूफोनी बैंड के तरानों पर झूमे दर्शक

कुल्लू। अंतर्राष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या स्टार कलाकारों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दशहरे की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक निर्माण व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह और मंडी सांसद प्रतिभा सिंह ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। इस अवसर पर मुख्यातिथि का स्वागत कुल्लवी परंपरा अनुसार सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने किया।

वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ भुट्टिको द्वारा कुल्लवी से नाटी किया गया। संध्या में यूफोनी बैंड ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए, जिन पर दर्शक खूब झूमे। इस दौरान सभी कलाकारों ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किए गए। संध्या में प्रिंस डांस ग्रुप ओडिशा ने बहतर प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। अंतर्राष्ट्रीय ग्रुप मलेशिया के कलाकारों ने भी बहतरीन प्रस्तुति दी। आईटीएस ढालपुर कल्लू ने फैशन शो बंजारा थीम पर कैट वॉक किया व खूब वाहवाही लूटी। साऊथ अफ्रीका के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर दशकों का मनोरंजन किया।