लिवइन पार्टनर ने बंद कमरें में लगाई फांसी, मचा कोहराम

बहादुरगढ़। झज्जर के बहादुरगढ़ में लिवइन पार्टनर ने सुसाइड कर लिया। बिहार का युवक और नेपाल की युवती साथ रहते थे। दोनों के शव किराए के मकान में फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिए है। फिलहाल सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार, बिहार के हरदिया थाना पुपरी निवासी विकास (18) बहादुरगढ़ के पटेल नगर में किराए पर रहता था।

वह नेपाल कपिलवस्तु की रहने वाली तनीषा (22) के साथ लिव इन में रह रहा था। जिन्होंने अज्ञात कारणों से पंखे से फांसी लगा ली। दोनों के शव बहादुरगढ़ के सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए हैं। मृतक विकास और तनीषा एक साल से साथ रह रहे थे। तनीषा के 2 बच्चे है, जो नेपाल में रहते है। वहीं विकास प्राइवेट कंपनी में काम करता था।