फंदे लगाने पर बिगड़ी युवक की हालत, अस्पताल में मौत

बदायूं |  थाना उसहैत क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की मौत हो गई थी। युवक सदमे में आ गया था। वह शराब पीने लगा था। पत्नी के वियोग में युवक ने फंदा लगाने की कोशिश की। समय रहते परिजनों ने उसे देख लिया। युवक के नीचे उतारकर इलाज के लिए ले गए। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
गाांव घस नगला निवासी जय सिंह (25) खेती करते थे। लगभग चार महीने पहले बीमारी की वजह से उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। परिजनों के अनुसार पत्नी की मौत के बाद से जय सिंह अवसाद में आ गया था। वह अक्सर ही शराब पीने लगा था। खेती करना बंद कर दिया था। सुबह से ही शरबा के नशे में रहते थे। तीन अगस्त की दोपहर जय सिंह ने घर में फंदा लगा लिया।
परिजनों ने उसे फंदे पर झूलते देख लिया। तत्काल फंदे से नीचे उतारा। उनकी हालत गंभीर थी। परिजनों ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। चिकित्सक ने भर्ती कर लिया। शुक्रवार को देर रात इलाज के दौरान जय सिंह की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने किसी के खिलाफ भी तहरीर नहीं दी है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक