महानाट्य जाणता राजा का मंचन 21-26 नवम्बर को काशी में आयोजित

वाराणसी। छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य जाणता राजा का आयोजन आगामी 21-26 नवम्बर तक प्रतिदिन सायं 5.30 से 8.30 बजे तक एम्फी थियेटर मैदान बीएचयू में होना सुनिश्चित हुआ है। उक्त जानकारी प्रसिद्व कथा वाचक आचार्य शान्तनु महाराज ने सिगरा स्थित एक होटल में पत्रकारवार्ता में दी। इस दौरान प्रांत प्रचारक रमेश, विपिन सिंह व हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी अम्बरीष सिंह भोला मौजूद रहे।

शान्तनु महाराज ने बताया कि जाणता राजा महानाट्य में छत्रपति शिवाजी के जन्म से लेकर छत्रपति बनने तक की ऐतिहासिक गौरवगाथा को तीन घंटे के जाणता राजा महानाट्य के जरिए दर्शाया जायेगा। दरअसल, मराठी भाषा में जाणता राजा का अर्थ एक बुद्विमान एवं दूरदर्शी शासक से होता है। मंच पर उत्तम प्रकाश व्यवस्था, पात्रों के अनुरूप् दमकते हुए कास्टयूम तोप, हाथी घोड़ों पर सवार सैनिक और गीतों से यह नाटक सुसज्जित होगा।

शान्तनु महाराज ने बताया कि सेवा भारती काशी प्रान्त व जाणता राजा आयोजन समिति काशी प्रांत ‎द्वारा जाणता राजा महानाट्य का मंचन बीएचयू में 6 दिन तक होना तय हुआ है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन के माध्यम से जनमानस में राष्ट्रप्रेम जगाना, अपनी संस्कृति, संस्कार एवं अपने गौरवशाली इतिहास को जनमानस तक पहुंचाना तथा एक कुशल शासक के गुणों से अवगत कराना है। साथ ही इससे प्राप्त सहयोग धनराशि से सेवा भारती द्वारा विभिन्न सेवा प्रकल्पों का संचालन करना है।

शान्तनु महाराज ने बताया कि नाटक की कहानी 300 वर्ष पूर्व शुरू होती है। महाराष्ट्र उस समय ऐश्वर्य सम्पन्न था। यहां घरों में ताले नहीं लगते थे। यहां के वासी दान स्वीकार करने में शर्माते थे। उसी दौरान भारत भूमि पर पठानों की सेना मराठाओं पर हमला कर देती है। हमले में पठानों की विजय होती है और देवगिरी हार जाता है। मुगलों द्वारा जनता पर जुल्म ढाहे जाते हैं। लड़कियों और लड़कों को गुलाम बना लिया जाता है। उन्हें कोड़ों से पीटा जाता है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक