चेहरे की कई समस्याओं का इलाज है सोयाबीन फेस मास्क

अक्सर देखा जाता है कि चेहरे से जुड़ी कई समस्याएँ अचानक हो जाती है जिसकी वजह से चहरे की सुंदरता और चमक खोने लग जाती हैं। चहरे से जुड़ी ये परेशानियाँ चिंता का बड़ा विषय बनती हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि सोयाबीन फेस मास्क इन सभी चिंताओं का हल बन सकता हैं। जी हाँ, सोयाबीन से बना फेसमास्क आपके चहरे की कई समस्याओं को दूर कर उनका सफल इलाज कर सकता हैं। तो आइये जानते है उन समस्याओं और सोयाबीन फेसमास्क से उनके हल के बारे में।
* त्वचा में कसावट के लिए
त्वचा में कसावट के लिए भी सोयाबीन बहुत ही फायदेमंद है। इसके लिए दरदरी सोयाबीन में अनार के दाने पिसके और थोड़ी सी हल्दी डालकर चेहरे पर 5 मिनट के लिए लगा ले। ऐसा करने से चेहरे की रंगत भी बढ़ेगी और साथ ही कसावट भी आएगी।
* झुर्रियो के लिए
त्वचा पर मौजूद बारीक रेखाओं, दाग-धब्बे और झुर्रियों को दूर करने के लिए आप इस फेसमास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सोयाबीन में शहद, हल्दी, मलाई को डालकर अच्छे से मिश्रित कर ले। अब इस पैक को 5-7 मिनट के लिए लगा ले। सादे पानी से मुहं धो ले।
* ऑयली स्किन के लिए
ऑयली स्किन के लिए सोया बिन फेसमास्क बहुत ही अच्छा उपाय है। इसके लिए सोयाबीन को दरदरा पीसकर उसमे शहद और नींबू को डालकर अच्छे से मिला दे। अब इस पैक को 10-15 मिनट के लिए लगा ले। ठंडे पानी की सहायता से मुहं धो ले।
* चेहरे से दाग धब्बे हटाने के लिए
सोयाबीन फेसमास्क का उपयोग आप अपने चेहरे से दाग धब्बे हटाने के लिए भी कर सकती है। इसके लिए सोयाबीन में दही और नींबू को डाले। अब इस पैक को भी 10 मिनट के लिए लगा ले।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक