रावण दहन को लेकर इटावा में तैयारियां तेज

कोटा: इटावा में रावण दहन दशहरा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इटावा नगर में कुनबे के साथ दहन होगा रावण का पुतला। रावण के साथ मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले का भी दहन किया जाएगा।

पुतलों के निर्माण में जुटे कारीगर हमीद पठान गेता ने बताया कि करीब 15 दिन से लगातार 10 से अधिक लोग इन पुतलों के निर्माण को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रावण का पुतला 41 फीट का होगा। वहीं मेघनाथ व कुंभकर्ण के पुतले 21 फीट के होंगे।
वहीं रावण का पुतले की आंखे थ्रीडी होगी कलर भी थ्रीडी होगा इन पुतलों को बनाने के लिए हमीद पठान, इमरान खान, सोनू पठान ,सहित अन्य दस कारीगर लगे हुए है। इटावा नगर पालिका अध्यक्ष रजनी सोनी ने बताया कि नगर में कुनबे के साथ रावण का पुतला दहन किया जाएगा। दशहरे पर्व को भव्य बनाने के लिए कुंभकरण मेघनाथ के इन पुतलों के लिए अलग से स्टैंड लगाए है।
वहीं रावण दहन से पूर्व आसमान में आतिशबाजी होगी। रावण दहन को लेकर भी लोगों में उत्साह है। इटावा नगर में रावण दहन से पूर्व रामलीला मैदान से भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान सहित विभिन्न झाकियों के साथ अखाड़ों के साथ, जुलूस दशहरा मैदान पहुंचेगा। जहां पर रावण दहन होगा।