यमुनानगर की 2 गोदामों में लगी आग

यमुनानगर। देश व प्रदेश में धूमधाम से रविवार को दिवाली का त्योहार मनाया गया। वहीं यमुनानगर में आतिशबाजी के चलते दो बड़े गोदामों में आग लग गई। फायर बिग्रेड को सूचना मिली की बाजार के बीच हिंदुस्तान मोटर के गोदाम में आग लगी गई है। जिसके बाद तुरंत दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तो आग की चपेट में आई गोदाम एक सकरी गली के अंत में थी। जिसके कारण फायर बिग्रेड टीम को गोदाम तक पहुंचने काफी मशक्कत करनी पड़ी।

जैसै तैसै फायर की टीम मौके पर पहुंची और घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हिंदुस्तान गोदाम के पास कई और ग्रुप भी थी जिनमें आग लगने का खतरा बना हुआ था। इस दौरान आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बना रहा। क्योंकि यह आग ग्राउंड फ्लोर से लेकर थर्ड फ्लोर तक लगी हुई थी। इस गोदाम में रबर प्लास्टिक व अन्य सामान पड़ा हुआ था। जिसकी कीमत करोड़ो में बताई जा रही थी।हालांकि इस आगजनी में करोड़ों के नुकासान अनुमान लगाया जा रहा है। फायर कर्मियों ने आग पर तो काबू पा लिया, लेकिन खतरा अभी भी बना हुआ है। क्योंकि तीन मंजिल की बिल्डिंग में आग लगने के कारण दिवारों में दरार आ गई है।
इस दौरान आग बुझा कर जैसे ही फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली थी कि एक और जगह आगजनी की सूचना मिली। यह सूचना पेपर मिल गेट के साथ लगते रास्ते के बीच से होते हुए तंग गलियों में कपड़े के गोदाम में आग लगी हुई थी। जहां फायर कर्मचारी पहुंचे तो यहां भी ग्राउंड फ्लोर से लेकर थर्ड फ्लोर तक कर्मचारियों ने आग देखी। आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। इस गोदाम में भी घंटों फायर कर्मियों को आग पर काबू पाने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। हलांकि कड़ी मेहनत के बाद आग पर तो काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक देर हो गई थी। गोदाम रखा सब कुछ जलकर राख हो चुका था।
कर्मचारियों की माने तो दर्जनों गाड़ियां दोनों ही गोदाम पर आग बुझाने में लगी हुईं थी। ऐसे में बार-बार गाड़ियां फायर ऑफिस से पानी भरकर यहां ला रही थी, ताकि जल्द से जल्द आग पर काबू पा लिया जाए। क्योंकि दोनों ही गोदाम के पास लोगों के रिहायसी मकान थे। ऐसे में इन लोगों को अपने घरों में आग का खतरा बना हुआ था। वहीं दोनों गोदामों में आग से हुए नुकसान का आंकड़ा करोंडों में है। हालांकि स्पेयर पार्ट की गोदाम में तो कोई भी ऐसा सामान नहीं बचा जिसको सही माना जाए। जबकि कपड़े की गोदाम में फायर कर्मचारी ने निचले हिस्से पर काफी हद तक कपड़े को बचा लिया। गनीमत रही कि इन दोनों ही गोदाम में लगी आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि यह आज आतिशबाजी के चलते लगी या फिर शॉर्ट सर्किट से यह तो जांच के बाद ही पता चलेगा।