Top Newsछत्तीसगढ़

फुटपाथ पर कपड़े की दुकान लगाने वाले का बेटा संभालेंगे कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी, आज लेंगे शपथ 

रायपुर। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद पहली बार आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यानी 22 दिसंबर को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। आज कुल 9 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। इस मंत्रि मंडल में 4 पुराने और 5 नए विधायकों को शामिल किया गया है।

मंत्रि पद की शपथ में कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन का नाम भी शामिल है। लखन लाल देवांगन कोरबा जिले की कोरबा विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए हैं। लखन लाल देवांगन कोरबा से जयसिंह अग्रवाल को 26000 से भी अधिक मतों से चुनाव हराया है। लखन लाल देवांगन पूर्व में कोरबा निगम के महापौर व पड़ोसी कटघोरा विधानसभा से विधायक रह चुके हैं।

निम्न मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले लखनलाल देवांगन के पिता स्वर्गीय तुलसीराम देवांगन सामान्य किसान थे। उनके पिता फुटपाथ पर कपड़े की दुकान चलाते थे। लखनलाल देवांगन भी कोरबा में कपड़े की दुकान चला कर पहली बार पार्षद चुनाव में जीत हासिल की थी। लखन लाल की पत्नी सब्जी व्यवसायी हैं।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक