बेखौफ बदमाश ने ज्वेलर को दिनदहाडे़ मारी गोली

झुंझुनू। झुंझुनूं में एक ज्वेलर के 21 साल के बेटे को दो बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मार दी। घायल को गंभीर हालात में जयपुर रेफर किया गया है। घटना आज दोपहर 1.30 बजे के आसपास की है। मामला झुंझुनूं के पचेरी थाना क्षेत्र के सहड़ गांव का है। मामला लेन-देन का बताया जा रहा है। पुलिस लूट से इनकार कर रही है। आरोपी व पीड़ित एक ही गांव के हैं। पुलिस की टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए पीछे लग गई है। बदमाशों को पकड़ने के लिए हरियाणा बॉर्डर पर नाकाबंदी करवाई गई है। जानकारी के अनुसार सहड़ निवासी प्रदीप उर्फ कालू ,धर्मेंद्र उर्फ मोटिया यादव आज दोपहर 1.30 बजे राहुल सोनी (21) की दुकान पर पहुंचे थे।
थोडी देर बाद अचानक उन्होंने राहुल पर गोली चला दी। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए। राहुल की गांव के बीचों-बीच ज्वेलर शॉप है। ये भी सामने आया है कि दोनों बदमाश राहुल की दुकान पर ज्वेलरी खरीदने गए थे। जब पीड़ित ने पैसे मांगे तो दोनों ने मना कर दिया। आपस में काफी देर तक बहस हुई। इसके बाद गुस्से में आकर एक बदमाश ने ज्वेलर पर फायरिंग कर दी। गोली राहुल के जबड़े के पास लगी। राहुल मौके पर ही अचेत होकर गिर गया। आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस को एक घंटे बाद मिली जानकारी घटना की जानकारी पुलिस को 1 घंटे के बाद मिली। जब पीड़ित का पिता थाने पहुंचा तो पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के इलाकों में नाकाबंदी करवाई गई। घटना स्थल का मौका मुआयना किया गया। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। फिलहाल बदमाशों का सुराग नहीं लगा है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक