इन राशियों के लोग आज ना करें चांद के दर्शन,हो सकता है बुरा असर

ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म और ज्योतिषशास्त्र में ग्रहण को अप्रिय घटना माना जाता है जो ईश्वर पर संकट का समय होता है। इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज यानी 28 अक्टूबर को लगने जा रहे है। इसी दिन शरद पूर्णिमा का पर्व भी मनाया जाएगा। ज्योतिष अनुसार शरद पूर्णिमा पर लगने वाला ग्रहण खंडग्रास चंद्रग्रहण है जो कि भारत में दिखाई देगा ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को अधिक सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि ग्रहण का अशुभ प्रभाव सभी पर देखने को मिलेगा।

पंचांग के अनुसार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 28 अक्टूबर यानी आज है और इसी रात साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है जो कि अश्विन नक्षत्र और मेष राशि में लगेगा। भारतीय समयानुसार साल का अंतिम चंद्र ग्रहण की छाया का प्रवेश रात्रि 11 बजकर 32 मिनट होगा। स्पर्श रात्रि 1 बजकर 5 मिनट रहेगी। इसके अलावा ग्रहण का मध्य रात्रि 1 बजकर 44 मिनट, मोक्ष रात्रि 2 बजकर 23 और छाया निमर्ग रात्रि 3 बजकर 56 मिनट होगा।
भारत में यह ग्रहण दिखने के कारण इसका सूतक काल भी मान्य होगा जो कि इस बार 28 अक्टूबर को दिन में 4 बजकर 5 मिनट से आरंभ हो जाएगा और समापन ग्रहण खत्म होने के बाद ही होगा। ज्योतिष अनुसार शरद पूर्णिमा पर लगने वाले ग्रहण कुछ राशियों को भूलकर भी नहीं देना चाहिए वरना उन्हें कष्टों का सामना करना पड़ सकता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि आज की रात का चंद्रमा किन राशियों का देखना अशुभ है।
इनके लिए अशुभ है ग्रहण—
शरद पूर्णिमा पर लगने वाला चंद्र ग्रहण मेष, कन्या और मकर राशि वालों के लिए अशुभ और कष्टाकारी रहेगा ऐसे में इन राशि वालों को भूलकर भी आज का चंद्रमा नहीं देखना चाहिए साथ ही ग्रहण काल के दौरान इन लोगों को घर से बाहर भी नहीं निकलना चाहिए वरना परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |