चंद्रयान-3 मिशन: नहीं मिल रहे प्रज्ञान और विक्रम के सिग्नल, ISRO से ताजा अपडेट जानिए

नई दिल्ली: ISRO यानी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने गुरुवार को बड़ी उम्मीद दी है। चीफ एस सोमनाथ ने रोवर प्रज्ञान के जागने की संभावनाओं से पूरी तरह इनकार नहीं किया है। सितंबर के पहले सप्ताह से ही प्रज्ञान और लैंडर विक्रम स्लीप मोड में हैं। 23 अगस्त को चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रचा था।

एक कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को सोमनाथ ने रोवर पर चर्चा की। उन्होंने कहा, ‘अभी वो वहां शांति से सो रहा है…। उसे शांति से सोने देते हैं…। उसे परेशान नहीं करते हैं…। जब वो अपने आप नींद से जागना चाहेगा, तो जाग जाएगा…। फिलहाल, इसके बारे में मैं यही कहना चाहता हूं।’ जागने की संभावनाओं को लेकर भी उन्होंने राहत के संकेत दिए हैं।

स्पेस एजेंसी के प्रमुख ने कहा, ‘उम्मीद रखने की वजह तो है।’ उन्होंने बताया कि लैंडर का ढांचा बड़ा था और उसकी पूरी तरह से जांच नहीं की जा सकी थी। लेकिन जब रोवर को -200 डिग्री सेल्सियस पर टेस्ट किया गया, तो पता चला था कि वो कम तापमान में भी काम कर रहा था।

कहा जा रहा है कि चांद का वातावरण समय के साथ लैंडर और रोवर को खासा प्रभावित कर सकता है। इसकी वजह भी कई हैं।

 

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक