अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति और दो बेटों की महिला ने कर दी हत्या

गोरखपुर: गोरखपुर में एक महिला ने अपने पति और दो सौतेले मासूम बेटों की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं वारदात के बाद महिला भागी भी नहीं, बल्कि घर में ही बैठी रही। उसने खुद पुलिस को फोन कर बताया कि दो चेहरा बांधे बदमाश मेरे पति और बेटों को मार रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। देखा तो कि कमरे में महिला का पति और उसके बेटे खून से लथपथ तड़प रहे थे। पुलिस तीनों को अस्पताल ले गई। लेकिन तब तक तीनों ने दम तोड़ दिया।

दरअसल मामला घटना सहबाजगंज इलाके के साहबगंज में रात 1.30 बजे का है। जहां वारदात के बाद सुबह डॉग स्क्वायड और फिंगर एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला को अरेस्ट करते हुए उस चाकू को भी बरामद कर लिया है, जिससे महिला ने पति और दो बेटों की हत्या की है। हालांकि, महिला ने ऐसा क्यों किया? अभी यह पता नहीं चल सका है। लेकिन, ग्रामीणों का कहना है कि महिला के अवैध संबंधों को लेकर परिवार में विवाद हुआ था। इसके बाद ही महिला ने पति और बच्चों को मार डाला।

जानकारी के मुताबिक सहजनवां नगर पंचायत के वार्ड नंबर-5 सहबाजगंज में रहने वाले अवधेश गुप्ता (40) की पहली पत्नी की मौत हो गई। जबकि उनके दो बेटे 5 साल का आर्यन और 3 साल का आरव हैं। 8 म​हीने पहले अवधेश ने संतकबीर नगर के धनघटा मझगांवा की रहने वाली नीलम गुप्ता से दूसरी शादी की। नीलम की भी यह दूसरी शादी थी। उसकी भी पहले पति से एक बेटी पीहू है। जिसे शादी के बाद वे अपने साथ लाई थी।

खुद पुलिस को फोन कर दी सूचना: शनिवार की रात नीलम ने डॉयल 112 पर फोन कर सूचना दी कि दो मुंह बांधे लोग आए और मेरे पति और बच्चों के साथ मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे को खोलने पर अवधेश और उसके दोनों बेटे आर्यन और आरो खून से लथपथ बिस्तर पर पड़े हुए तड़प रहे थे। पुलिस तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गई, जहां अवधेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, घायल बच्चों ने मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

ऐसा माना जा रहा है कि महिला ने पति और बच्चों के सोते हुए गला रेत दिया। अगर पति जागा हुआ होता, तो ये कत्ल ही नहीं हो पाता। हथियार भी घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाला सामान्य चाकू ही था।

सौतेली बेटी पर गलत नीयत रखता था अवधेश: SP सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया, ”जब पूछताछ की गई तो पता चला कि महिला ने ही अपने पति और बेटों की हत्या की है। पुलिस ने महिला को अरेस्ट कर लिया। पूछताछ में सामने आया है कि महिला की एक बेटी है। जिस पर उसका पति अवधेश गलत नीयत रखता था। इस बात को लेकर परिवार में लगातार विवाद भी होता था।”

इसके अलावा प्रॉपर्टी विवाद का भी मामला सामने आ रहा है। अवधेश अपनी प्रॉपर्टी का हिस्सा सिर्फ दोनों बेटों को देना चाहता था। इन्हीं बातों को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। ​शनिवार की रात भी पति- पत्नी में विवाद हुआ। इसके बाद महिला ने पति और बेटों की हत्या कर दी।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक