इंडिया और भारत मुद्दे पर कंगना रनौत ने दिया विवादित बयान

 कंगना रनौत ने आगे यह भी बताया कि उन्हें अब इंडिया के बजाय अपने देश को भारत कहना ज्यादा पसंद है। एक्ट्रेस ने कहा, ”मुझे अब भारत कहना बेहतर लगता है, लेकिन कई बार मैं इंडिया कहती हूं, जब जुबान फिसल जाती है। मैं इससे न तो नफरत या घृणा नहीं करता हूं। वह भी हमारा अतीत है।” कंगना रनौत ने आगे यह भी कहा कि वह खबरें देखना ज्यादा पसंद नहीं करती और ना ही वह राजनीति की कोई जानकारी रखती हैं।

बता दें कि, इससे पहले कंगना रनौत ने इंडिया बनाम भारत की बहस पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने इंडिया शब्द का इतिहास बताया था। एक्ट्रेस ने ट्वीट कर लिखा था कि, इस नाम में प्यार करने जैसा क्या है। सबसे पहले तो वह सिंधु का उच्चारण नहीं कर सके तो उसे बिगाड़कर INDUS कर दिया। फिर कभी हिंदोस तो कभी इंदोस कुछ भी गोल मोल करके INDIA बना दिया। साथ ही भारत का इतना महत्वपूर्ण मतलब है इंडिया का मतलब क्या है? मैं जानती हूं वह पहले हमें रेड इंडियंस कहते थे क्योंकि उस वक्त इंडियंस का मतलब गुलाम होता था। उन्होंने हमें ये नाम दिया क्योंकि वह हमारी नई पहचान थी जो हमें अंग्रेजों ने दी थी। साथ ही यह हमारा नाम नहीं है, हम भारतीय हैं, इंडियन नहीं।’

कंगना रनौत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म चंद्रमुखी 2 में नजर आएंगी। जिसका हाल ही में ट्रेलर रिलीज हुआ। यह फिल्म 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा वह फिल्म इमरजेंसी में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाते हुए नजर आएँगी। इस फिल्म से एक्ट्रेस डायरेक्शन में कदम रखने वाली हैं


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक