संजय दत्त ने कराई घर में शिव पूजा

केजीएफ-2 में अधीरा का किरदार बखूबी निभाने के बाद संजय दत्त दक्षिण भारत में बनने वाली पैन इंडिया फिल्मों के लिए खलनायक के तौर पर खासे चर्चित हो गए हैं। उन्हें दक्षिण की बड़े बजट की पैन इंडिया के तौर पर प्रदर्शित होने वाली फिल्मों के लगातार प्रस्ताव मिल हैं जिन्हें वे सहर्ष स्वीकार कर रहे हैं। वे आने वाले दिनों में थलापति विजय के साथ लियो और राम पोथीनेनी के साथ डबल स्मार्ट शंकर में खलनायक के तौर पर नजर आएंगे। हाल ही में इन दोनों फिल्मों से उनका उनके जन्म दिन पर लुक रिलीव किया गया था। गौरतलब है कि अभी तीन दिन पहले ही संजय दत्त ने अपना 64वाँ जन्मदिन मनाया था। पिछले 43 सालों से संजय दत्त फिल्मों में सक्रिय हैं। उनके जीवन में भले ही कितने ही उतार-चढ़ाव आए हों, फैंस के दिलों में उनके लिए प्यार कभी कम नहीं हुआ। वे संजय के लुक्स, पर्सनलिटी व एक्टिंग के साथ उनके विनम्र व्यवहार के कायल हैं। हाल ही में 64 साल के हुए ‘संजू बाबा’ भगवान महादेव के बड़े भक्त हैं। उन्हें कई दफा महादेव की पूजा करते हुए देखा गया है।

सावन का महीना चल रहा है और शिव भक्तों के लिए यह बेहद खास माना जाता है। ऐसे में संजय ने सोमवार को मुंबई स्थित अपने घर पर शिव पूजा कराई। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई फोटो शेयर की हैं, जिनमें वे भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। संजय ने बिल्डिंग की छत पर इस पूजा का आयोजन किया। उनके आस-पास पंडितों को देखा जा सकता है जो पूजा करा रहे हैं। संजय सफेद कुर्ता-पायजामा पहने हुए पूजा अनुष्ठान में व्यस्त दिखे। संजय ने कैप्शन में लिखा, ‘आज शिव की पूजा बहुत अच्छे तरीके से हो गई। धन्यवाद श्रीउदयाचार्यजी। हर हर महादेव।’ फैंस संजय के इस रूप को देखकर अभिभूत हैं।

राज शांडिल्य की फिल्म में काम करेंगे संजय दत्त

संजय दत्त अब तक हर जोनर की फिल्म कर चुके हैं। फिलहाल खबर है कि वे एक कॉमेडी फिल्म का हिस्सा बन गए हैं। इसके लिए उन्होंने ‘ड्रीम गर्ल’ के निर्देशक राज शांडिल्य से हाथ मिलाया है। पिंकविला के मुताबिक राज अपने प्रोडक्शन की एक नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। ‘ड्रीम गर्ल 2’ के बाद उनकी अगली फिल्म यही है, जिसके लिए उन्होंने हाल ही में संजय से संपर्क किया। यह एक पारिवारिक कॉमेडी फिल्म होगी, जिसकी कहानी सुनते ही संजू इसके मुरीद हो गए। उन्होंने फिल्म में काम करने के लिए तुरंत हामी भर दी। राज ही इस फिल्म के निर्माता होंगे। इस फिल्म की शूटिंग संजू या तो इस साल के अंत तक शुरू करेंगे या अगले साल की शुरुआत में। संजय ने हाल ही गिप्पी ग्रेवाल के साथ पहली पंजाबी फिल्म ‘शेरां दी कौम पंजाबी’ की घोषणा की थी।

इसके अलावा उनके पास लोकेश कनगराज की फिल्म ‘लियो’ है, जो तमिल भाषा की है। उनके जन्मदिन पर निर्माताओं ने फिल्म का पोस्टर रिलीज किया था। वे तेलुगु फिल्म ‘आईस्मार्ट’ में भी नजर आएंगे, जिसका भी लुक रिवील किया गया था।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक