बचाव के कुछ घंटे बाद व्हेल के बच्चे की मौत, 5 टन वजनी, देखें तस्वीरें

रत्नागिरी: बचाव के कुछ ही घंटों बाद ही रत्नागिरी तट के पास अरब सागर में पांच टन वजनी व्हेल के बच्चे की मौत हो गई। गुरुवार तड़के उसका शव गणपतिपुले समुद्र तट पर फिर से बहकर आ गया। स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विशेषज्ञों को संदेह है कि व्‍हेल के बच्‍चे को लगभग चार दिनों तक पानी से बाहर खुले में रहने के कारण निर्जलीकरण का सामना करना पड़ा होगा, साथ ही मां से अलग होने के कारण भूखा रहा होगा।

बच्चे की बाई लगभग 30 फीट और वजन लगभग 5000 किलोग्राम था। वह पहली बार सोमवार को भोर में समुद्र तट की रेत में फंसा हुआ पाया गया था। इसके बाद उसे बचाने के लिए जिला अग्निशमन विभाग, पुलिस, मत्स्य पालन विभाग, भारतीय तट रक्षक, पर्यावरणविद्, एक निजी कंपनी और स्थानीय स्वयंसेवकों नेे एक अभियान शुरू किया।

मदद के लिए दो क्रेन और एक जेसीबी भी तैनात की गई थी। लगभग 40 घंटे की मेहनत के बाद, बचाव दल बुधवार रात 2 बजे. उसे रेत से समुद्र में धकेलने में कामयाब रहा।

घटनाक्रम पर नजर रखने वाले अधिकारियों ने कहा कि गहरे पानी में सुरक्षित वापस जाने के बाद, बच्‍चा समुद्र तट से कुछ दूरी पर कम से कम तीन बार दिखाई दिया और फिर अंत में पानी में गायब हो गया। लेकिन गुरुवार तड़के स्तनपायी का शव गणपतिपुले समुद्र तट पर बहकर आ गया।

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक