कब है देव दीपावली, नोट करें तारीख और मुहूर्त

ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि पर देव दीपावली का त्योहार मनाया जाता है मान्यता है कि इस दिन सभी देवी देवता दीपावाली का पर्व मनाते हैं। इस साल देव दीपावली 26 नवंबर को पूर्णिमा तिथि पर पड़ रही है। जो कि बेहद ही खास माना जाता है। तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा देव दीपावली से जुड़ी जानकारी प्रदान कर रहे हैं।

आपको बता दें कि देव दीपावली के दिन लोग पवित्र नदी गंगा में स्नान करते हैं और गंगा के घाट पर दीपक जलाते हैं मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था। राक्षस से मुक्ति मिलने की प्रसन्नपता में सभी देवी देवता इस दिन काशी के गंगा घाट पर दीपावली का त्योहार मनानते स्वर्ग से धरती पर आते हैं।

सभी देवी देवता इस दिन गंगा दिवाली मनाते हैं। इसलिए इस दिन को देव दीपावली के नाम से जाना जाता है। इस दिन गंगा नदी में स्नान और दीपदान का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस दिन स्नान दान करने से सभी पापों का नाश होता है और जीवन में सुख समृद्धि आती है।

पूजन का शुभ मुहूर्त—
देव दीपावली इस साल 26 नवंबर दिन रविवार को मनाई जाएगी। ऐसे में शा के समय यानी प्रदोष काल में 5 बजकर 8 मिनट से 7 बजकर 47 मिनट तक देव दीपावली मनाने का शुभ मुहूर्त प्राप्त हो रहा है। इस पावन दिन पर संध्याकाल में 11, 21, 51 या 108 आटे का दीपक बनाकर इनमें तेल डाले और किसी भी नदी के किनारे जलाकर प्रवाहित करें। ऐसा करना शुभ माना जाता है।

 

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक