परिणीति ने शेयर की मालदीव ट्रिप की Photos

मुंबई : एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की शादी 24 सितंबर को उदयपुर में आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राज्यसभा सांसद राघव चोपड़ा के साथ हुई थी। शादी समारोह की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए। साथ ही परिणीति भी लगातार सोशल मीडिया के जरिये अपने इन खास लम्हों के साथ शादी की रस्मों से फैंस को रूबरू करा रही हैं। अब परिणीति ने अपनी मालदीव ट्रिप की तस्वीरों को शेयर किया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra

परिणीति कुछ समय पहले अपनी गर्ल गैंग के साथ मालदीव हॉलीडे पर गई थीं। तब उनके साथ राघव नहीं थे। परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कई फोटो शेयर की हैं। वह एक फोटो में साइकिल चलातीं, दूसरी में समुद्र तट के पास गर्ल गैंग (मां, सास व ननद) के साथ पोज देती दिख रही हैं। तीसरी फोटो में परिणीति टोन्ड लेग्स को फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं और अंतिम तस्वीर में वह ब्लैक ड्रेस में खूबसूरत लग रही हैं।
परिणीति ने कैप्शन में लिखा, “सबसे अच्छा थ्रोबैक तब होता है, जब आप गर्ल ट्रिप पर जाते हैं, जिसमें आपकी मां और सास भी शामिल होती हैं।” परिणीति ने हाल ही में पहला करवा चौथ सेलिब्रेट किया और अब शादी के बाद पहली दिवाली सेलिब्रेट करने वाली हैं। परिणीति की पिछली फिल्म ‘मिशन रानीगंज : द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ थी, जिसमें वह अक्षय कुमार के अपोजिट थीं। अब वे ‘चमकीला’ और ‘कैप्सूल गिल’ फिल्म में नजर आएंगी।

नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे

 


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक