प्रियंका चोपड़ा और निक ने बेटी मालती के साथ तस्वीरें शेयर कीं

बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और उनके अमेरिकी पति निक जोनस को अपने इंस्टा हैंडल से अपनी हैप्पी लाइफ की झलकियां शेयर करना पसंद है। अपने वेकेशन की तस्वीरें साझा करने से लेकर पार्टी की झलकियां दिखाने तक, निक और प्रियंका फैंस को खुश करने में कभी फेल नहीं होते। हाल ही में, निक जोनस और प्रियंका ने कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं।

निक जोनस ने बेटी मालती के साथ हैप्पी फोटोज कीं शेयर

1 अगस्त 2023 को निक जोनस ने अपनी जुलाई महीने की यादगार तस्वीरें साझा कीं और इसे एक ‘फिल्म’ बताया। उन्होंने अपनी पत्नी प्रियंका के साथ अपने ख़ुशी के पलों की झलकियां पोस्ट कीं, जो स्विमसूट में उनके साथ पोज़ देते हुए बेहद खूबसूरत लग रही थीं। एक अन्य फोटो में निक को अपनी लाडली को गोद में लिए हुए देखा गया, जब वह बेबी पूल में आनंद ले रही थीं। व्हाइट शर्ट और रंगीन टोपी पहने प्रिंसेस बेहद क्यूट लग रही थीं।

निक ने समुद्र तट से एक और तस्वीर पोस्ट की। फोटो में प्रियंका ने रेड कलर का रफल्ड स्विमसूट पहना हुआ था। वह अपनी बेटी मालती के साथ लहरों के बीच लेटी हुई थीं, जो बेहद खुश दिख रही थी और निक हैरानी से अपनी दोनों सुंदरियों को देख रहे थे। एक अन्य फोटो में निक और प्रियंका सेल्फी क्लिक करते दिख रहे हैं।

प्रियंका ने बेटी मालती को सुपरमून दिखाते हुए तस्वीरें कीं शेयर

2 अगस्त 2023 को प्रियंका चोपड़ा ने अपनी लाडली बिटिया रानी के ​साथ दो प्यारी तस्वीरें शेयर कीं। इनमें वह यूएस की सड़कों पर खड़ी होकर बेटी मालती को सुपरमून दिखा रही हैं। इस दौरान दोनों व्हाइट आउटफिट में काफी सुंदर लग रही हैं। फोटोज शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, ”सुपरमून को देख रही हूं।”


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक