शीतलहर ने लोगों की छुड़ायी कंपकंपी, जनजीवन प्रभावित, बढ़ी ठण्ड

हनुमानगढ़। हरियाणा के नारनौल में मंगलवार को एक बार फिर घना कोहरा छा गया। इस कारण विजिबिलिटी काफी कम रही। सुबह 10 बजे तक कोहरा छटा नहीं था। कोहरे के साथ शीतलहर भी रही। जिससे जनवरी के आखिरी दिन भी लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। क्षेत्र में दो-तीन दिन से बादल छाए रहने और बारिश के बाद एक बार फिर क्षेत्र में कोहरा छाने लगा है। मंगलवार सुबह छह बजे के बाद कोहरे का प्रकोप शुरू हुआ। कोहरे के साथ ही तेज शीतलहर भी रही। जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। कोहरे का असर गांव के साथ-साथ शहर में भी देखने को मिला।
सुबह 10 बजे तक शहर में घना कोहरा छाया रहा। जिससे देर रात तक बाजार सूने रहे और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो अभी दो-तीन दिन इसी तरह कोहरा छाए रहने की संभावना है। महेंद्रगढ़ जिले में बारिश के बाद बेशक पिछले दो दिनों से रात के तापमान में सुधार दिख रहा है, लेकिन दिन में अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. जिससे लोग परेशान हैं। दो दिन सोमवार और मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे लोगों ने रात में तो राहत की सांस ली है, लेकिन दिन में अभी भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक