उदयपुर 20 वर्ष से फरार वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

राजस्थान : उदयपुर की खेरवाड़ा थाना पुलिस ने 20 साल से फरार वांछित स्थाई वारंटी आरोपी को गिरफ्तार किया है। खेरवाड़ा थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि आरोपी जोगेन्द्रसिंह पिता रजवंतसिंह उर्फ हरवंतसिंह उर्फ दिलीपसिंह जाट निवासी गुरुदासपुर पंजाब को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज था। 20 साल से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। साथ ही मुखबिर सहित तकनीकी मदद से आरोपी को पकड़ने की तलाश में जुटी थी। आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया गया।
थानाधिकारी ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एसपी भुवन भूषण यादव के नेतृत्व में जिलेभर में वांछित आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत यह कार्रवाई हुई, जो आगे भी जारी रहेगी।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |