सरकारी ट्यूब वेल के अंदर लाश मिलने से मचा हड़कंप

उत्तराखंड | थाना कैंट के कौलागढ़ रोड के सिरमौर मार्ग स्थित सरकारी ट्यूब वेल के अंदर एक व्यक्ति की लाश पड़ी मिली। घटना के बाद से मौके पर हड़कंप मचा हुआ है।

ट्यूब वेल के अंदर मिली लाश
घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा जानकारी के मुताबिक मृतक पेशे से मजदूर था। मृतक की उम्र 34 वर्षीय बताई जा रही है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस की टीम मामले की पड़ताल में जुट गई है। आसपास के लोगों से जानकारी जुताई जा रही है। इसके साथ ही पुलिस छानबीन कर रही है की मजदूर की हत्या हुई है या उसने आत्महत्या की है।
खबरों की अपडेट के लिए ‘जनता से रिश्ता’ पर बने रहे |