पुलिस ने लूटपाट करने वाले दो शातिरों को किया गिरफ्तार

नोएडा। नोएडा पुलिस ने इंडस्ट्रियल एरिया में काम करने वाले लोगों से लूटपाट करने वाले दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सीसीटीवी और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर जांच की। इसके बाद दोनों बदमाशों को भूड़ा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान मोनू और बादल के रूप में हुई है।

दोनों ही थाना फेज-2 के इलाहाबास निवासी हैं। इनके पास से 4 मोबाइल बरामद किए गए। 22 अक्टूबर को पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी कि 19 अक्टूबर को वो फेज-2 स्थित सुब्रोज कंपनी के पास से रात करीब 9.45 बजे ड्यूटी करने जा रहा था। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश उसके पास आए मोबाइल झपटकर फरार हो गए।

पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने कंपनी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे देखे और तलाश शुरू की। मुखबिर और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार किया।

इनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इनसे बरामद किए गए मोबाइल भी अलग-अलग स्थानों से छीने गए थे। आरोपी चोरी के मोबाइल को सस्ते दामों पर बेच देते थे। इन पैसों से मौज-मस्ती करते थे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक