अंक ज्योतिष, 9 नवंबर 2023

मूलांक 1- मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। कामकाज में अप्रत्याशित लाभ के संकेत हैं। साख, प्रसिद्धि और प्रभाव बना रहेगा। व्यापार में बैलेंस बढ़ेगा। धैर्य बनाए रखने के प्रयास करें। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव बढ़ सकता है। मीठे खान-पान में रुचि रहेगी। रिश्ते ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। नए लोगों से मुलाकात संभव है।

मूलांक 2- आज मूलांक 2 वालों को मुनाफा हो सकता है। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। कड़ी मेहनत और समर्पण से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। निजी संबंधों पर ध्यान दें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

मूलांक 3 – मूलांक 3 से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला है। निजी मामलों पर जल्दी भरोसा न करें। प्रोफेशनल लोग निश्चिंत रहेंगे। व्यवसाय में प्रभाव रहेगा। पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। व्यक्तिगत प्रदर्शन में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आर्थिक विषयों पर फोकस रहेगा।

मूलांक 4 – आज मूलांक 4 वालों का काम बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की तारीफ हो सकती है। व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा। परिवार में हर्ष और उल्लास का माहौल रहेगा। मित्र सहयोगी रहेंगे। आपके बच्चे आपको खुशी देंगे। कानूनी मामलों और आदेशों की अनदेखी न करें। नये लोगों पर जल्दी भरोसा न करें। छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

मूलांक 5 – आज मूलांक 5 वालों के लिए भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। करियर और बिजनेस के मामलों पर फोकस बढ़ाएं। बड़ों की सीख से आप आगे बढ़ेंगे। मूड में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। धैर्य बनाए रखें। रिश्तों को महत्व दें।

मूलांक 6- आज मूलांक 6 वालों को आगे बढ़ना चाहिए। छोटी-छोटी गलतियां बड़े प्रयासों पर असर डाल सकती हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। संबंधों में संयम बनाए रखें। लोगों की गलतियों को माफ करें। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

मूलांक 7- आज मूलांक 7 वालों को सभी क्षेत्रों में बेहतर परिणाम मिलेंगे। प्रोफेशनल मीटिंग में आपको सफलता मिलेगी। निजी मामलों में सहजता बनी रहेगी। आपको सहकर्मियों और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है।आपको कोई सुखद आश्चर्य मिल सकता है। कार्यस्थल पर अधिक से अधिक समय देने का प्रयास करें। पर्सनैलिटी पर फोकस बढ़ाएं।

मूलांक 8 – आज मूलांक 8 वाले लोग व्यक्तिगत और व्यावसायिक एक्टिविटीज के बीच बैलेंस बनाएं। कार्यस्थल की जिम्मेदारियों से अपने निजी जीवन को प्रभावित न होने दें। आप परिवार के सदस्यों और साथी सहकर्मियों से उत्साह के साथ मिलेंगे। कम महत्वपूर्ण बातों को नजरअंदाज करें। व्यापार में आप अच्छा प्रदर्शन करते रहेंगे।

मूलांक 9 – आज मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। कारोबारी लोग बेहतर प्रदर्शन करेंगे। लाभ और विस्तार की प्लानिंग आगे बढ़ेंगी। महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है। धार्मिक संगीत में रुचि बढ़ सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बनेंगे।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक