शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी दिन भी रही गिरावट

शेयर बाजार : हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार (20 अक्टूबर) कोशेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी दिन भी रही गिरावट गिरावट के साथ हुई। वैश्विक बाजारों में गिरावट और प्रमुख शेयरों की कमजोर शुरुआत से घरेलू बाजार दबाव में है। शुरुआती सत्र में लगभग सभी प्रमुख शेयरों में गिरावट देखी गई है। बाजार खुलते ही दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट आई। आज कोरोबार में सेंसेक्स 252 अंक टूटकर 65,377 अंक पर और निफ्टी करीब 88 अंक टूटकर 19,536 अंक पर कारोबार कर रहा है।

प्री-ओपन सेशन मार्केट

घरेलू प्री-ओपन सत्र से नुकसान के संकेत मिल रहे थे। बाजार खुलने से पहले सेंसेक्स करीब 200 अंक नीचे था. निफ्टी में भी करीब 60 अंक की गिरावट आई। गिफ्ट सिटी में निफ्टी फ्यूचर्स में भी गिरावट के संकेत दिख रहे थे। ऐसे में लगता है कि शुक्रवार को दोनों प्रमुख घरेलू सूचकांकों में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज हो सकती है।

लगातार दो दिनों से बाजार में गिरावट जारी है

इससे पहले गुरुवार को घरेलू बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई थी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स करीब 250 अंक टूटकर 65,630 अंक पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी करीब 50 अंक टूटकर 19,625 अंक के नीचे आ गया. बुधवार को सेंसेक्स 550 अंक से ज्यादा और निफ्टी 140 अंक से ज्यादा गिर गया।

वैश्विक बाजारों में गिरावट जारी है

वैश्विक बाजार अभी भी मंदी की चपेट में हैं। गुरुवार को अमेरिकी बाजार गिरावट में बंद हुए. डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.75 प्रतिशत नीचे था। जबकि नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स 0.96 फीसदी और एसएंडपी 500 0.85 फीसदी नीचे थे। आज के कारोबार में एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। जापान का निक्केई 0.52 प्रतिशत गिर गया जबकि हांगकांग का हैंग सेंग 0.36 प्रतिशत गिर गया।

प्रमुख शेयरों में बिकवाली

आज के कारोबार में लगभग सभी प्रमुख शेयरों की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। शुरुआती सत्र में सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में गिरावट आई। टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट और नेस्ले इंडिया के शेयर करीब 1% नीचे थे। टीसीएस, विप्रो और मारुति के शेयरों में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। दूसरी ओर, हिंदुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व जैसे शेयरों को डेढ़ फीसदी तक का नुकसान झेलना पड़ रहा है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक