झारखंड एटीएस को मिले चार नए डीएसपी

रांची : झारखंड एटीएस को चार डीएसपी और झारखंड जगुआर को एक नया डीएसपी मिला है। इस संबंध में झारखंड के डीजीपी ने अधिसूचना जारी कर दी है। झारखंड एटीएस में प्रदीप कुमार, रोहित रंजन सिंह, रोहित कुमार रजवार और सुरेश प्रसाद यादव को योगदान देने के लिए कहा गया है। वही धनंजय कुमार राम को झारखंड जगुआर में योगदान देने का आदेश जारी किया गया है।
