महिलाओं को सशक्त बनाना लक्ष्य नहीं आवश्यकता है : डब्ल्यूसीडी

नई दिल्ली, (आईएएनएस)| अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना सिर्फ एक लक्ष्य नहीं है, यह एक आवश्यकता है।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय (डब्ल्यूसीडी) ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, महिलाओं को सशक्त बनाना सिर्फ एक लक्ष्य नहीं है, यह एक आवश्यकता है। आइए महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाएं और एक ऐसी दुनिया बनाने की दिशा में काम करें जहां हर महिला आगे बढ़ सके।
वहीं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर संयुक्त राष्ट्र महिला संगठन, इंडिया ने ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य कर रही मंजरी फाउंडेशन की महिलाओं को सम्मानित किया। संयुक्त राष्ट्र के दिल्ली स्थित मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी मौजूद रहीं। केंद्रीय ने मंजरी फाउंडेशन द्वारा राजस्थान में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाए गए कामों की सराहना की।
इससे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा था कि महिलाओं की भागीदारी के बिना किसी भी देश का विकास संभव नहीं है। यदि देश को प्रगति करनी है तो महिलाओं को राष्ट्र के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।
–आईएएनएस
