सोमवार के दिन इन मंत्रो का जरूर करें जाप

भगवान शिव : सोमवार का दिन हिंदू धर्म अनुसार भगवान शिव को समर्पित है। वैसे तो सप्ताह के किसी भी दिन भगवान शिव की पूजा की जा सकती है। लेकिन सोमवार भगवान शिव के लिए खास है। सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा कर उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है। वही अगर सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा के दौरान कुछ मंत्रों का जाप करने से भगवान शिव प्रसन्न हो सकते है।जानिए सोमवार के दिन किस मंत्रो का जाप करें।

भगवान शिव को प्रणाम करें : सोमवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। यह बहुत ही सरल मंत्र है जिसे भगवान शिव का मूल मंत्र भी कहा जाता है इसके जाप से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति के रुके हुए काम पूरे हो जाते हैं।
महा मृत्युंजय मंत्र : ऐसा माना जाता है कि इस मंत्र का जाप करने से बीमारी और अकाल मृत्यु का खतरा टल जाता है। इस मंत्र का जाप करते समय इस बात का ध्यान रखें कि मंत्र का उच्चारण शुद्ध हो, अगर आप गलत मंत्र का उच्चारण करते हैं तो इससे जीवन में कष्ट बढ़ सकते हैं।
शिव नमस्कार मंत्र : सोमवार की सुबह स्नान करके भगवान शिव की पूजा शुरू करने से पहले शिव नमस्कार मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप करके भगवान शिव की पूजा करने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और मनोकामना पूरी करते हैं।
मंत्र जाप के लाभ : शास्त्रों के अनुसार, अगर मंत्र का जाप रोजाना किया जाए तो व्यक्ति को कई लाभ मिलते हैं। मंत्रों के जाप से मानसिक शांति मिलती है और मन में भक्ति बढ़ती है, इसके अलावा किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले मंत्रों का जाप करने से कार्य में सफलता मिलती है। मंत्र जाप से मानसिक तनाव भी दूर होता है और शरीर में सकारात्मकता आती है।