उपचार के दौरान महिला की मौत

नोएडा। थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली एक महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के परिजनों ने अस्पताल के डाक्टर पर लापरवाही से उपचार करने का आरोप लगाया है।

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली रूपा पत्नी अरविंद उम्र 23 वर्ष बीमार थी। उसका उपचार सदरपुर कॉलोनी में क्लीनिक चलाने वाले सत्येंद्र के यहां चल रहा था। उन्होंने बताया कि रूपा के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर सत्येंद्र ने उसका उपचार लापरवाही से किया।

जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसके बाद उसे सेक्टर-116 स्थित एमजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने उपचार में लापरवाही बरती जिसके चलते महिला की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक