आगरा : व्हीलचेयर या स्ट्रेचर नहीं मिलने पर बेटा पिता को पीठ पर लादकर भटकता रहा

आगरा : ताजनगरी आगरा के जिला अस्पताल में मरीजों के लिए व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की कमी है। शनिवार को यहां पैर टूटे मरीज के लिए व्हीलचेयर या स्ट्रेचर नहीं मिला। इससे बेटे ने पिता को पीठ पर लादा और कक्ष में पहुंचकर डॉक्टर को दिखाया। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है।

बिजलीघर निवासी राजकुमार को रिक्शे से गिरने से पैर में सूजन आ गई थी। चल-फिर नहीं पा रहे थे। इस पर बेटा पिता को ऑटो से लेकर जिला अस्पताल पहुंचा और पर्चा बनवाया। व्हीलचेयर नहीं मिली तो पीठ पर लादकर हड्डी रोग विभाग लेकर गया।
डॉक्टर ने फ्रैक्चर बताते हुए प्लास्टर भी कर दिया। वापसी पर भी व्हीलचेयर नहीं मिली। प्रमुख अधीक्षिका डॉ. अनीता शर्मा ने बताया कि ओपीडी पर व्हीलचेयर, स्ट्रेचर की सुविधा है। इसकी सुविधा क्यों नहीं मिली, इसकी जांच करती हूं।
नोट- खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |