डॉयरेक्टर अखिलेश त्रिपाठी ने विद्यालय प्रांगण में कन्या पूजन व भोज के साथ दशहरा उत्सव का आयोजन किया

प्रयागराज  :  शारदीय नवरात्र के अवसर पर करछना के पचदेवरा में स्थित सियाराम अकेडमी विद्यालय में डॉयरेक्टर अखिलेश त्रिपाठी ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी विद्यालय प्रांगण में कन्या पूजन व भोज के साथ दशहरा उत्सव का आयोजन किया। जंहा नौ देवियों के रूप में विद्यालय की विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं में अंशिका पांडेय, मोनिका विश्वकर्मा, नैंशी केसरवानी, सीमा, शिवांगी तिवारी, अनुष्का पटेल, राधा सिंह, स्मृति पांडेय, जाह्वी तिवारी ने नवदुर्गा का स्वरूप प्रस्तुत किया।

 

इसके पश्चात सियाराम अकादमी के डायरेक्टर अखिलेश त्रिपाठी ने विधि विधान से कन्या पूजन किया और देवी रूपी बालिकाओं का पैर सर पर रखवाकर आशीर्वाद लिया। साथ ही देश, प्रदेश, समाज कल्याण के लिए मंगल कामना व प्रार्थना की।जिसके पश्चात दिव्या विश्वकर्मा ने नव दुर्गा के रूपों का वर्णन करते हुए जगत कल्याण के अलग-अलग रूपों में असूरों के संहार के लिए पृथ्वी पर अवतरित होकर जग कल्याण करने को बताया गया।

 

वहीं दशहरा कार्यक्रम के आयोजन में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के रूप में लक्ष्य केसरवानी, लक्ष्मण के रूप में भव्य केसरवानी, सीता के रूप में रिद्धि पांडेय, हनुमान के रूप में दीपांशु तिवारी और रावण के रूप में राजवीर शुक्ल के शानदार प्रस्तुति से उपस्थित सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में दीनानाथ तिवारी, देवी शंकर मिश्रा (रिटायर्ड प्रधानाचार्य लाल बहादुर इंटर कॉलेज मांडा), प्रेमचन्द्र तिवारी, त्यागी जी, उमाशंकर तिवारी ने सभी की सराहना की। मानसी तिवारी, वैष्णवी तिवारी, ध्रुव केसरवानी, शुभ केसरवानी, शुभी पटेल, आरुषि शुक्ला, लक्ष्मी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और डांस की प्रस्तुति कर सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर प्रधानाचार्या शगुफ्ता, उपप्रधानाचार्य अजित मिश्रा, प्रेम नारायण प्रजापति, सारिका भगत, प्रतिभा सिंह, ममता यादव, अपर्णा तिवारी, अंतरा शर्मा, संजीव तिवारी, ऋषि तिवारी, सलोनी भारती आदि विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक