सस्ते में रेंट पर लेना है लहंगा तो दिल्ली के ये तीन जगह हैं बेस्ट

शादी के सीजन चल रहा है। ऐसे में अगर आप भी शादी की खरीदारी करने का प्लान कर रही हैं तो हम आपको बताएंगे कि आपको लहंगे कहा से लेना है। जो लोग शादी बजट में करते है उनके लिए यह संभव नहीं होता है कि वह महंगा लहंगा खरीदें। ऐसे में वह सस्ते में रेंट पर लहंगा लेना पसंद करते हैं। आज हम आपको दिल्ली के तीन मार्केट के बारे में बताएंगे जहां से आप रेंट पर लहंगा ले सकती हैं।

राजौरी गार्डन
राजौरी गार्डन दिल्ली में बसा एक ऐसा मार्केट है जहां आपको शादी से जुड़ी सभी प्रकार का सामान आसानी से मिल जाएगा। यहां आपको लेटेस्ट वेडिंग लहंगा भी मिलता है जिसे आप कम बजट में रेंट में ले सकती हैं। भारी भरकम ट्रेडिशनल लहंगे से लेकर वेडिंग लहंगे आपको काफी कम दाम में मिल जाएगे।
डिफेंस कॉलोनी
दिल्ली स्थित डिफेंस कॉलोनी से भी आप चाहे तो अपने लिए वेडिंग लहंगा रेंट पर लें सकती हैं। यहां आपको फैशनेबल और ट्रेंडी रेंटल लहंगा आसानी से कम दाम पर मिल जाएगा। ऐसे में अगर आप भी बजट में शादी प्लान कर रही हैं तो आपको लहंगा खरीदने की जगह रेंट पर लेना चाहिए।
पंचशील पार्क
दिल्ली स्थित पंचशील पार्क से आप चाहे तो अपनी वेडिंग के लिए लहंगा खरीद सकती हैं। यहां आपको शादी से जुड़ी सभी चीजें मिल जाएगी। अगर आप लेटेस्ट डिजाइन का लहंगा रेंट पर लेना चाहती हैं तो आपको पंचशील पार्क एक बार जरूर विजिट करना चाहिए। बजट में होने के साथ यहां आपको कई विकल्प भी मिल जाएगा।