69वें नेशनल फिल्म अवार्ड 2023 समारोह में शादी की साड़ी पहन कर पुरस्कार लेने पहुंचीं थी आलिया भट्ट

नई दिल्ली : दिल्ली में मंगलवार को 69वें नेशनल फिल्म अवार्ड 2023 समारोह का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को सम्मानित किया। इसमें आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला। ये उन्हें फिल्म ‘गंगूबाई कठियावाणी’ में शानदार अभिनय के लिए मिला है। खास बात ये है कि इस अवार्ड को लेने के लिए आलिया ने एक अनोखा आउटफिट चुना। उन्होंने शादी के जोड़े में पुरस्कार लेने का फैसला किया।

इवेंट पर आलिया वही व्हाइट साड़ी पहनकर पहुंच गईं जो उन्होंने शादी में पहनी थी। इसको लेकर काफी चर्चे हो रहे थे। अब आलिया ने इसका खुलासा किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा “एक खास दिन के लिए एक खास आउटफिट की जरूरत होती है और कभी-कभी….वो आउटफिट पहले से ही मौजूद होता है। जो एक बार खास होता है वो दोबारा भी खास हो सकता है।”
बता दें कि आलिया की ये साड़ी सब्यसाची ने डिजाइन की थी। आलिया ने इस ऑफ व्हाइट साड़ी के साथ मैचिंग जूलरी पहनी थी। आलिया के साथ पति रणबीर कपूर भी थे, जिन्होंने ब्लैक कुर्ता-पायजामा पहना था। आलिया ने इंस्टाग्राम पर अपने इन यादगार पलों की कुछ फोटो भी फैंस के लिए अपलोड की हैं। साथ ही एक वीडियो भी है।
वहीदा रहमान की केयर करते दिखे रणबीर, वीडियो वायरल
Ranbir Kapoor was asking photographers to be careful as they crowded around Waheeda Rehman's seat.
Such a gentleman behavior!❤pic.twitter.com/dCUDXCuCqZ
— 𝐉𝐨𝐫𝐝𝐚𝐧 (@jordan10RK) October 17, 2023
आलिया को पुरस्कार मिलने पर रणबीर ने उनकी फोटो अपने फोन से क्लिक की। इसके अलावा वह आलिया को प्रोटेक्ट करते हुए दिखाई दिए। इसकी कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। अब रणबीर का और वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वे वहीदा रहमान को मीडिया से प्रोटेक्ट करते हुए नजर आए।
दिग्गज अदाकारा वहीदा को भी समारोह के दौरान दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी फोटोग्राफर वहीदा की फोटो क्लिक करने उनकी टेबल तक आते हैं और वहीं खड़े हो जाते हैं। इस दौरान वहीदा की टेबल अचानक से खिसक जाती है जिससे वह घबरा जाती हैं।
इसके बावजूद वह मीडियाकर्मियों पर गुस्सा नहीं होतीं। हालांकि ये सब देखकर पीछे बैठे रणबीर उठते हैं और कहते हैं, ‘प्लीज थोड़ा संभालकर तस्वीरें लीजिए..।’ वीडियो में एक फोटोग्राफर कह रहा है कि, ‘अरे ये धक्का मुक्की मत करो यार। टेबल आगे जा रही है क्या कर रहे हो आप लोग?’ अब रणबीर के इस अंदाज की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं।
खबरों की अपडेट के लिए जनता से रिश्ता पर बने रहे |