अस्थाई पुल भरभरा के अलकनंदा नदी में गिरा

जोशीमठ: बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत ब्रह्मकपाल के समीप निर्माणाधीन पुल अचानक भरभरा कर अलकनंदा में जा गिरा। हादसे के दौरान पुल पर दो मजदूर कार्य कर रहे थे। एक मजदूर को बचा लिया गया जबकि दूसरा अलकनंदा के तेज बहाव में बह गया। जिसे खोजने का कार्य किया जा रहा है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह ने बताया कि मास्टर प्लान के तहत काम चल रहा। ब्रह्म कपाल के पास एक अस्थाई पुल का निर्माण चल रहा है। इस दौरान हादसा हुआ है। दो काम कर रहे थे। इसमें एक मजदूर बह गया। लापता मजदूर की खोजबीन जारी है।

बदरीनाथ मास्टर प्लान के तहत कार्यदायी संस्था प्रोजेक्ट इंप्लीमेंट यूनिट लोक निर्माण विभाग श्री बदरीनाथ की ओर से ब्रह्म कपाल में अस्थाई पुल का निर्माण कार्य चल रहा था।ल

निर्माण कार्य के दौरान 12.40 बजे निर्माणाधीन पुल क्षतिग्रस्त होकर अलकनंदा नदी में गिर गया। पुल के गिर जाने से दो मजदूर बह गए थे।

जिसमें, से एक मजदूर सोनू जिसकी उम्र 28 साल है पानी के तेज बहाव में बह गया। वहीं एक और मजदूर जिसका नाम रघुवीर हैं। वो खुद ही तैर कर किनारे आ गया।


R.O. No.12702/2
DPR ADs

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
रुपाली गांगुली ने करवाया फोटोशूट सुरभि चंदना ने करवाया बोल्ड फोटोशूट मौनी रॉय ने बोल्डनेस का तड़का लगाया चांदनी भगवानानी ने किलर पोज दिए क्रॉप में दिखीं मदालसा शर्मा टॉपलेस होकर दिए बोल्ड पोज जहान्वी कपूर का हॉट लुक नरगिस फाखरी का रॉयल लुक निधि शाह का दिखा ग्लैमर लुक