कब मनाया जाएगा गोवर्धन पूजा

गोवर्धन पूजा ; हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा मनाया जाता है। इसे अन्नकूट भी कहते हैं। इस साल 14 नवंबर को दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा मनाया जाता है। इस दिन गोवर्धन पर्वत, भगवान कृष्ण और गाय माता की पूजा की जाती है। भगवान कृष्ण ने इस दिन देवताओं के राजा इंद्र का घमंड तोड़ा था। गोवर्धन पूजा का दिन भगवान कृष्ण की विजय के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण को तरह-तरह के पकवानों का भोग लगाया जाता है। जानिए इस साल गोवर्धन पूजा की तिथि और शुभ मुहूर्त :

गोवर्धन पूजा 2023 कब है?
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, इस वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 13 नवंबर, सोमवार को दोपहर 02:56 बजे शुरू हो रही है। यह तिथि 14 नवंबर मंगलवार को दोपहर 02:36 बजे समाप्त होगी. उदयातिथि के आधार पर गोवर्धन पूजा 14 नवंबर, मंगलवार को होगी।
गोवर्धन पूजा 2023 का शुभ समय क्या है?
14 नवंबर को गोवर्धन पूजा का शुभ समय सुबह 06 बजकर 43 मिनट से 08 बजकर 52 मिनट तक है. उस दिन आपको गोवर्धन पूजा के लिए सिर्फ 2 घंटे 9 मिनट का ही शुभ मुहूर्त मिलेगा.
गोवर्धन पूजा 2023 शोभन योग और अनुराधा नक्षत्र में होगी.
इस बार गोवर्धन पूजा के दिन शोभन योग बन रहा है और अनुराधा नक्षत्र है. गोवर्धन पूजा का शोभन योग सुबह से दोपहर 1.57 बजे तक है. उसके बाद अतिगण्ड योग प्रारम्भ हो जायेगा। शोभन योग को शुभ योग माना जाता है. गोवर्धन पूजा के दिन सुबह से अनुराधा नक्षत्र रहेगा। अनुराधा नक्षत्र 15 नवंबर को सुबह 03:24 बजे तक है। उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र प्रारम्भ हो जाता है।