छठ मनाने आ रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर की रास्ते में मौत

जमशेदपुर : छठ महापर्व मनाने के लिए अमेरिका से जमशेदपुर आ रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर की रास्ते में मौत हो गयी। इससे उनका परिवार सदमे में आ गया है। मृतक इंजीनियर का नाम रजनीश श्रीवास्तव है। वे मानगो आस्था टाउन, प्लूटो ब्लॉक में रहते थे। रजनीश की मौत टाटा मुख्य अस्पताल में हुई है। मिली खबरों के अनुसार रजनीश कुछ ही साल पहले अमेरिका गये थे। उनका विवाह 2008 में कदमा में हुआ था। वे छठ पर्व के मौके पर अपने ससुराल कदमा आ रहे थे। इसके बाद उनको एक परिजन के विवाह में शामिल होना था। अमेरिका से वे अपनी पत्नी औऱ दो बच्चें के साथ जमशेदपुर आ रहे थे।

क्या हुआ था रास्ते में
मिली जानकारी के अनुसार रजनीश श्रीवास्तव कोलकाता एयरपोर्ट पर देर रात उतरे थे। वहां से सड़क मार्ग के जरिये कदमा आ रहे थे। मानगो के बालगुमा में उन्होंने चाय पी। यहां आगे के सफर के दौरान उनको सांस लेने में समस्या होने लगी। उन्होंने इसके लिए दवा भी ली। लेकिन उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गयी। उनको घऱ न ले जाकर टीएमएच में एडमिट किया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक रजनीश के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया।
रायपुर से लौटे परिजन
कुछ ही देर में रजनीश की मौत की खबर उनके सुसराल और उनके निवास कदमा के स्पेस टाउन में पहुंच गयी। इससे दोनों परिवारों में मातम का माहौल छा गया है। आनन-फानन में रायपुर से रजनीश के पिता, बड़ा भाई औऱ अन्य परिजन जमशेदपुर पहुंचने लगे। बता दें कि मृतक रजनीश के पिता टाटा स्टील में अधिकारी थे औऱ अब वे रिटायर हो चुके हैं। रिटायरमेंट के बाद वे अपने बड़े बेटे के साथ रायपुर में रह रहे हैं।